1. जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास वायु अधिक मात्रा में निकलती है उसे कहते है -

(अ) अघोष

(ब) सघोष

(स) अल्पप्राण

(द) महाप्राण

 

2. जिन स्वरों के उच्चारण में सबसे कम समय लगे, उन्हें कहते है -

(अ) ह्रस्व स्वर

(ब) दीर्घ स्वर

(स) प्लुत स्वर

(द) अनुस्वार

 

3. विसर्ग का उच्चारण .... के समान होता है

(अ) म्

(ब) ह

(द) य्

(स) प्

 

4. नासिक्य व्यंजन है -

(अ) म

(ब) प

(स) र

(द) द

 

5. व्यंजन किसकी सहायता से बोले जाते है -

(अ) स्वर

(ब) व्यंजन

(स) प्लुत

(द) दीर्घ

 

6. अनुस्वार स्वर वाला शब्द छाँटिए -

(अ) हंस

(ब) आँख

(स) बैल

(द) पक्षी

 

7. संयुक्त व्यंजन है -

(अ) श्र

(ब) द

(स) ल

(द) य

 

8. जिन स्वरों के उच्चारण में. वो ह्रस्व स्वर कहलाते है - समय लगता है

(अ) अधिक

(ब) लंबा

(स) कम

(द) अत्यधिक

 

9. 'क्षमा' का 'क्ष' वर्ण किसका उदाहरण है -

(अ) द्वित्व व्यंजन

(ब) व्यंजन

(स) संयुक्ताक्षर

(द) स्वर

 

10. वर्णों के क्रम को कहते है -

(अ) शब्द

(ब) वर्तीन

(स) वर्णमाला

(द) वर्तनी

 

11. व्यंजन होते है -

(अ) 33

(ब) 37

(द) 38

(स) 40

 

12. भाषा के सभी वर्गो के…….. को वर्णमाला कहते है -

(अ) दल

(ब) मेल

(स) समूह

(द) वृंद

 

13. ज़ोर से गाने या रोने में किस स्वर का प्रयोग होता है ?

(अ) ह्रस्व

(स) प्लुत

(ब) दीर्घ

(द) महाप्राण

 

14. इस स्वर का 'श' के पास 'ऋ' की मात्रा लगाने पर भिन्न रूप बनता है -

(अ) श् + ऋ

(स) श् + र्

(ब) श् + र

(द) श् + रि

 

15. 'व' का उच्चारण है -

(अ) नासिक्य

(ब) दंतौष्ठ्य

(स) कंठ्य

(द) ओष्ठ्य

 

16. निरनुनासिक स्वर वाला शब्द है -

(अ) पूछ

(ब) पूँछ

(स) पंकज

(द) आँखें

 

17. आगत ध्वनि नहीं है -

(अ) अँ

(ब) ऑ

(स) क़

(द) ज़

 

18. जिन ध्वनियों के उच्चारण में वायु की मात्रा कम होती है, उसे कहते है

(अ) सघोष

(ब) महाप्राण

(स) अल्पप्राण

(द) नासिक्य

 

19. जिन स्वरों में एक मात्रा से अधिक समय लगता है, उन्हें कहते है

(अ) दीर्घ स्वर

(ब) हस्व स्वर

(स) अनुस्वार

(द) अनुनासिक

 

20. किस शब्द में 'पंचमाक्षर' का प्रयोग नहीं हुआ है?

(अ) संबंध

(ब) कंपन

(स) दंड

(द) पाँच

 

21. इनमें से विसर्ग वाला शब्द है -

(अ) कंचन

(ब) गाँव

(स) प्रायः

(द) मन्नत

 

22. शब्दों में प्रयुक्त वर्णों का अलग-अलग करके लिखने को क्या कहते है ?

(अ) वर्ण

(ब) विच्छेद

(स) वर्ण विच्छेद

(द) वर्ण संधि विच्छेद

 

23. शब्द बोलते समय जो अक्षर पर जो बल दिया जाता है उसे कहते है -

(अ) स्वराघात

(ब) वर्णाघात

(स) बलाघात

(द) शब्दाघात

 

24. महाप्राण व्यंजन के उदाहरण है

(अ) फ, भ

(ब) क, ग

(स) त, द

(द) ल, व

 

25. किस शब्द में रेफ संबंधी प्रयोग हुआ है ?

(अ) क्रम

(ब) सहस्त्र

(द) आश्चर्य

(स) श्रृंगार

 

26. वर्णों के सही उच्चारण वाली जोड़ी है -

(अ) क - दंत्य

(ब) प - ओष्ठ्य

(स) ट - तालव्य

(द) च - कंठ्य

 

27. तालु से बोले जाने वाले वर्णों में नहीं आता है

(अ) ई

(ब) ट

(स) ज

(द) श

 

28. दीर्घ स्वर है -

(अ) उ

(ब) ऐ

(स) अ

(द) इ

 

29. वर्णों से निर्मित स्वतंत्र तथा सार्थक ध्वनि कहलाती है -

(अ) वर्ण

(ब) शब्द

(स) विचार

(द) वर्तनी

 

30. कंठ से उच्चारित ध्वनि है -

(अ) प

(ब) म

(स) ध

(द) क

 

31. ज़ फ़ तथा ऑ....... है -

(अ) संयुक्त व्यंजन

(ब) आगत ध्वनियाँ

(स) ऊष्म व्यंजन

(द) स्पर्श व्यंजन

 

32. किस शब्द में अनुनासिक का प्रयोग हुआ है?

(अ) कंगन

(स) उन्हें

(ब) गंगा

(द) चाँदनी

 

33. जिन वर्णों का उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है -

(अ) स्वर

(ब) व्यंजन

(द) संयुक्त व्यंजन

(स) अयोगवाह

 

34. 'ओ३म' किस स्वर का उदाहरण है -

(अ) ह्रस्व

(ब) दीर्घ

(स) प्लुत

(द) अल्पप्राण

 

35. किस स्वर की मात्रा 'र' के साथ नहीं लगाई जाती है -

(अ) अ

(ब) इ

(स) उ

(द) ऋ

 

36. बोलते समय सुर का आरोह-अवरोह कहलाता है-

(अ) अनुतान

(ब) सुर

(स) संगम

(द) विराम

 

37. संयुक्त व्यंजन की संख्या है -

(अ) 3

(ब) 4

(स) 5

(द) 2

 

138. वर्ण ध्वनियों के रूप होते है -

(अ) मौखिक

(ब) सांकेतिक

(स) वैकल्पिक

(द) लिखित

 

39. किस स्वर की मात्रा 'र्' के साथ मध्य में लगाई जाती है ?

(अ) अ

(ब) इ

(स) उ

(द) ऋ

 

40. 'दंत्य' से उच्चरित वर्ण है

(अ) 'त' वर्ग

(ब) 'प' वर्ग

(स) 'क' वर्ग

(द) 'च' वर्ग

 

41. ओष्ठ से उच्चरित वर्ण है -

(अ) क

(ब) स

(स) ह

(द) प

 

42. 'क, ख, ग, घ, ङ' का उच्चारण स्थान है

(अ) मूर्धा

(ब) स्वरतंत्र

(स) दंत

(द) कंठ

 

43. 'उ + द् + य् + आ + न् + अ' वर्णों का मेल है-

(अ) उदयान

(ब) उद्यान

(स) उदीयमान

(द) उदयआन

 

44. निम्न में से किस शब्द में अनुस्वार का प्रयोग हुआ है ?

(अ) गृह

(स) गंदा

(ब) ग्रह

(द) गाँव

 

45. निम्न में किसका उच्चारण स्वतंत्र रूप से किया जाता है -

(अ) स्वर

(ब) व्यंजन

(स) अयोगवाह

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

46. अनुस्वार और अनुनासिक के उच्चारण में क्या अंतर होता है?

(अ) अनुस्वार में हवा मुँह से निकलती है जबकि अनुनासिक में हवा नाक से निकलती है

(ब) अनुस्वार में हवा नाक से निकलती है जबकि अनुनासिक में हवा नाक और मुँह दोनों से निकलती है

(स) अनुस्वार में हवा मुँह से निकलती है जबकि अनुनासिक में हवा नाक और मुँह दोनों से निकलती है

(द) अनुस्वार में हवा नाक से निकलती है जबकि अनुनासिक में हवा मुँह से निकलती है

 

47. उच्चारण के आधार पर व्यंजनों के कितने भेद है -

(अ) 1

(ब) 2

(स) 3

(द) 4

 

48. मौखिक भाषा की मूलभूत इकाई है -

(अ) ध्वनि

(स) लिपि

(ब) वर्ण

(द) संज्ञा

 

49. निम्न शब्दों में से अनुनासिक अयोगवाह का उदाहरण है-

(अ) हंस

(स) ह्रस्व

(ब) हँस

(द) हरी

 

50. 'ग' वर्ण का उच्चारण स्थान है -

(अ) दंत

(स) मूर्द्धा

(ब) तालु

(द) कंठ

Maths All Chapter Mix Question MCQ Set 1 By OINSTUDY

Anology Reasoning Practice Set 1 By OINSTUDY

English Combine Chapter Practice set 1 By OINSTUDY

 UP Police Practice Set 3 By OINSTUDY