अलंकार PDF, Alankar अलंकार के भेद, अलंकार के 10 उदाहरण, अलंकार PDF Class 10, अलंकार के भेद, उदाहरण सहित

1. 'चरण कमल' में कौन-सा अलंकार है ?

(ब) श्लेष

(अ) उत्प्रेक्षा

(द) अनुप्रास

(स) रूपक

 

2. जेहि बर बाजि राम असवारा । तेहि सारदउ न बरनई पारा । इनमें कौन-सा अलंकार है ?

(अ) यमक

(ब) वक्रोक्ति

(द) अतिशयोक्ति

(स) अन्योक्ति

 

3. "सोहत ओढ़े पीत पटु श्याम सलौने गात । मनौ नीलमनि-सैल पर आतप परवौ प्रभात ।।" उक्त दोहे में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है ?

(अ) उत्प्रेक्षा

(ब) यमक

(स) विभावना

(द) प्रतीप

 

4. 'अब अलि रही गुलाब में, अपत कँटीली डार' में कौन-सा अलंकार है ?

(अ) उपमा

(ब) उत्प्रेक्षा

(स) अन्योक्ति

(द) अतिशयोक्ति

 

5. 'संदेसनि मधुवन कूप भरे' में कौन-सा अलंकार है?

(अ) रूपक

(ब) वक्रोक्ति

(स) अन्योक्ति

(द) अतिशयोक्ति

 

6. नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास इहि काल। अली कली ही सौ बिध्यौं, आगे कौन हवाल ।। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?

(अ) रूपक

(ब) विशेषोक्ति

(स) अन्योक्ति

(द) अतिशयोक्ति

 

7. जहाँ किसी गुण या स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाता है, वहाँ कौन-सा अंलकार होता है?

(अ) उपमा अलंकार

(ब) श्लेष अलंकार

(स) अतिशयोक्ति अलंकार

(द) अनुप्रास अलंकार

 

8. "बालों को खोलकर मत चला करो, दिन में रास्ता भूल जाएगा सूरज" उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

(अ) उपमा अलंकार

(ब) अन्योक्ति अलंकार

(स) अतिशयोक्ति अलंकार

(द) इनमें से कोई नहीं

 

9. "को तुम हो ? इत आए कहाँ ? घनश्याम है, तो कितहूँ बरसों"

उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

(अ) वक्रोक्ति

(ब) अनुप्रास

(स) उपर्युक्त दोनों

(द) इनमें से कोई नहीं

 

10. जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना की जाए वहाँ अलंकार होता है ।

(अ) उपमा

(ब) उत्प्रेक्षा

(स) रूपक

(द) भ्रांतिमान

 

11. अलंकार कितने प्रकार के होते हैं ?

(अ) 4

(ब) 8

(स) 10

(द) 3

 

12. काव्य में जहाँ पर अप्रस्तुत कथन के द्वारा प्रस्तुत कथन का बोध हो, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

(अ) वक्रोक्ति अलंकार

(ब) अन्योक्ति अलंकार

(स) यमक अलंकार

(द) अतिशयोक्ति अलंकार

 

13. आये हूँ मधुमास के, प्रियतम ऐहैं नाहिं ।

आये हूँ मधुमास के, प्रियतम ऐहैं नाहिं ?

उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

(अ) अतिशयोक्ति

(ब) अनुप्रास

(स) वक्रोक्ति

(द) इनमें से कोई नहीं

 

14. "पीपरपात सरिस मन डोला" पंक्ति में अलंकार है ?

(अ) रूपक

(ब) उपमा

(स) श्लेष

(द) अनुप्रास

 

15. "अलंकार को काव्य की आत्मा कहा जाता है" किसका कथन है?

(अ) आचार्य विश्वनाथ

(ब) मैथिलीशरण गुप्त

(स) पंडितराज जगन्नाथ

(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

 

16. "हरि मुख मानो मधुर मयंक" में अलंकार है ?

(अ) उपमा

(ब) संदेह

(स) उत्प्रेक्षा

(द) प्रतीप

 

17. काव्य की रोचकता बढ़ाने वाले साधन को कहते हैं ?

(अ) रस

(ब) छंद

(स) अलंकार

(द) सोरठा

 

18. उपमा अलंकार के भेद हैं -

(अ) पूर्णोपमा अलंकार

(ब) लुप्तोपमा अलंकार

(स) उपरोक्त दोनों

(द) इनमें से कोई नहीं

 

19. उदित उदयगिरि मंच पर, रघुवर बाल पतंग । विकसे संत सरोज सब, हरषे लोचन भृंग ।। में अलंकार है ?

(अ) रूपक अलंकार

(स) उपमा अलंकार

(ब) श्लेष अलंकार

(द) अनुप्रास अलंकार

 

20. उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा किस अलंकार के भेद हैं ?

(अ) अनुप्रास अलंकार

(ब) शब्दालंकार

(स) अर्थालंकार

(द) उभयालंकार

 

21. जहाँ एक ही शब्द के अनेक अर्थ हो, वहाँ

अलंकार है -

(अ) उपमा अलंकार

(ब) पूर्णापमा अलंकार

(द) यमक अलंकार

(स) श्लेष अलंकार

 

22. जहाँ रूप, रंग और गुण की समानता के कारण किसी वस्तु को देखकर संदेह होता है, वहाँ..... अलंकार होता है ।

(ब) विरोधाभास

(अ) भ्रांतिमान

(स) संदेह

(द) भ्रांतिमान व संदेह

 

23. चरण धरत, चिंता करत, भावहि नींद न सोर। सुबरन को खोजत फिरत, कवि, व्यभिचारी, चोर ।। निम्न में से कौन-सा अलंकार है?

(अ) रूपक अलंकार

(ब) श्लेष अलंकार

(स) उपमा अलंकार

(द) उत्प्रेक्षा अलंकार

 

24. अर्थगत् सौंदर्य के लिये प्रयोग किए जाने वाले साधन को अलंकार कहते हैं।

(अ) उभयालंकार

(ब) शब्दालंकार

(स) लुप्तोपमा अलंकार

(द) अर्थालंकार

 

 

25. "दिग्दाही से धूम उठे या जलधर उठे क्षितिज तट के" में अलंकार निहित है -

(अ) संदेह

(ब) भ्रांतिमान

(स) उपमा

(द) अनुप्रास

 

26. "देह धरे का गुन यही, देह कुछ देह । बहुरि न देही पाइये, अबकी देह सुदेह ।।"

में किस अलंकार का प्रयोग किया है ?

(अ) ब्याजनिंदा अलंकार

(स) यमक अलंकार

(ब) श्लेष अलंकार

(द) उपमा अलंकार

 

27. "तन्त्री नाद, कवित्त, रस, सरस राग रति-रंग । अनबूड़े-बूड़े तिरे, जे बूड़े सब अंग ।।" में अलंकार है -

(ब) विरोधाभास

(अ) अतिशयोक्ति

(स) अन्योक्ति

(द) विभावना

 

28. "यह अथाह पानी रखता है, यह सूखा सा गात्र" में अलंकार है -

(अ) संदेह अलंकार

(ब) विरोधाभास अलंकार 

(द) व्यतिरेक अलंकार

(स) भ्रांतिमान अलंकार

 

29. किस अलंकार में तर्क-वितर्क की भावना बनी रहती है ?

(अ) भ्रांतिमान

(ब) विभावना

(द) संदेह

(स) विरोधाभास

 

30. भ्रान्तिमान अलंकार कहलाता है, जब किसी विशेष समानता के कारण दूसरी वस्तु होने का. होता है ।

(अ) संदेह

(ब) भ्रम

(स) भ्रांति

(द) इनमें से कोई नहीं

 

31. उदाहरण 1 - "जनु अशोक अंगार, दीन्ह मुद्रिका डारि तब ।"

उदाहरण 2 - "मानो, झूम रहे हैं, तरू भी मंद पवन के झोंको से ।"

 उपर्युक्त उदाहरणों में वाचक शब्द' चुनिए -

(अ) जनु

(स) उपरोक्त दोनों

(ब) मानो

(द) इनमें से कोई नहीं

 

32. "काली घटा का घमंड घटा" उदाहरण है -

(अ) उभयालंकार

(ब) शब्दालंकार

(स) अर्थालंकार

(द) उत्प्रेक्षा अलंकार

 

33. "ये न मग है तब चरण रेखियो है" किस अलंकार का उदाहरण है?

(अ) अपहुति

(स) प्रतीप

(ब) लुप्तोपमा

(द) उपरोक्त में कोई नहीं

 

34. "कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गए। हिम के कणों से पूर्ण मानो हो गए पंकज नए ।।"

किस अलंकार का उदाहरण है ?

(अ) अनुप्रास अलंकार

(ब) श्लेष अलंकार

(स) यमक अलंकार

(द) उत्प्रेक्षा अलंकार

 

35. जहाँ एक वर्ण की अथवा अनेक वर्णों की आवृत्ति केवल एक ही बार हो, वहाँ अलंकार होगा -

(अ) वृत्यानुप्रास

(ब) छेकानुप्रास

(द) लाटानुप्रास

(स) श्रुत्यानुप्रास


36. यमक अलंकार होता है, जब -

(अ) शब्दों की आवृत्ति होती है ।

(ब) भिन्न-भिन्न अर्थ वाले समान शब्दों का प्रयोग होता है ।

(स) समान अर्थ वाले शब्दों का प्रयोग होता है।

(द) इनमें से कोई नहीं

 

37. शब्दालंकार के भेद हैं -

(अ) अनुप्रास, यमक, उपमा

(ब) उपमा, यमक, श्लेष

(स) अनुप्रास, श्लेष, यमक

(द) श्लेष, यमक, रूपक

 

38. "हाय फूल- सी कोमल बच्ची" में कौन-सा अलंकार है?

(अ) लुप्तोपमा अलंकार

(ब) यमक अलंकार

(स) पूर्णोपमा अलंकार

(द) मालोपमा अलंकार

 

39. उल्लेख अलंकार होता है, जहाँ वस्तु का -

(अ) अनेक प्रकार से उल्लेख हो ।

(ब) एक प्रकार से उल्लेख हो ।

(स) उल्लेख न हो ।

(द) उल्लेख किया जाना कठिन हो ।

 

40. साधारण धर्म व वाचक शब्द किस अलंकार के भेद हैं ?

(अ) उपमा अलंकार

(स) रूपक अलंकार

(ब) श्लेष अलंकार

(द) अनुप्रास अलंकार

 

41. प्रतीप अलंकार संबंधित है ।

(अ) रूपक

(स) उपमा

(ब) श्लेष

(द) यमक

 

42. उभयालंकार है -

(अ) शब्दालंकार + अर्थालंकार

(ब) शब्दालंकार + उभयालंकार

(स) अर्थालंकार + लुप्तोपमा अलंकार

(द) अर्थालंकार + अपहुति अलंकार

 

43. श्लेष अलंकार का उदाहरण है -

(अ) "प्रियतम बतला दो, लाल मेरा कहाँ हैं"

(ब) "चाहन हार सुवर्ण के, कविजन और सुनार"

(द) उपरोक्त सभी

(स) "मधुवन की छाती देखो, सूखी इसकी कलियां

 

44. "जहाँ किसी वस्तु, पदार्थ तथा उपमेय का वर्णन लोक-सीमा से बढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है।" वहाँ कौन-सा अलंकार होगा ?

(अ) अन्योक्ति अलंकार

(ब) अतिशयोक्ति अलंकार

(स) पूर्णोपमा अलंकार

(द) उत्प्रेक्षा अलंकार

 

45. जहाँ उपमेय में उपमान का आरोप किया जाए, वहाँ होगा -

(अ) रूपक अलंकार

(ब) यमक अलंकार

(स) श्लेष अलंकार

(द) अनुप्रास अलंकार

 

46. "देख लो साकेत नगरी है यही । स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही ।।" उपरोक्त उदाहरण किस अलंकार का है ?

(अ) विभावना अलंकार

(ब) अतिशयोक्ति अलंकार

(स) अन्योक्ति अलंकार

(द) काव्यलिंग अलंकार

 

47. "जिन दिन देखे वे कुसुम, गई सुबीति बहार। अब अलि रही गुलाब में, अपत कँटीली डार ।।" में निहित अलंकार है -

(अ) संदेह

(स) विरोधाभास

(ब) अन्योक्ति

(द) अतिशयोक्ति

 

48. जहाँ उपमान के वर्णन के माध्यम से उपमेय का वर्णन होता है, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

(अ) अतिशयोक्ति अलंकार

(ब) भ्रान्तिमान अलंकार

(स) अन्योक्ति अलंकार

(द) विरोधाभास अलंकार

 

49. अनुप्रास अलंकार के कितने भेद हैं ?

(अ) पाँच

(ब) तीन

(स) चार

(द) दो

 

50. "नव जीवन दो घनश्याम हमें" में कौन-सा अलंकार है ?

(अ) यमक अलंकार

(स) अर्थालंकार

(ब) अनुप्रास अलंकार

(द) श्लेष अलंकार

 

उत्तर माला-  (1) स (2) द (3) अ (4) स (5) द (6) स (7) स (8) स (9) अ (10) ब (11) द (12) ब (13) स (14) व (15) द (16) स (17) स (18) स (19) अ (20) स (21) स (22) स (23) ब (24) द (25) अ (26) स (27) ब (28) ब (29) द (30) ब (31) स (32) ब (33) अ (34) द (35) व (36) व (37) स (38) स (39) अ (40) अ (41) स (42) अ (43) ब (44) ब (45) अ (46) व (47) व (48) स (49) अ (50) द